ट्रक की ठोकर से कॉलेज क्लर्क की मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से कॉलेज क्लर्क की मौत, सड़क जाम

एनएच-343 पर विश्रामपुर मिशन मोड़ के पास हुआ हादसा

विज्ञापन

एनएच-343 पर विश्रामपुर मिशन मोड़ के पास हुआ हादसा प्रतिनिधि, रंका (गढ़वा) गढ़वा-अंबिकापुर एनएच-343 पर विश्रामपुर मिशन मोड़ के पास गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में गुरुपद प्राइमरी शिक्षक ट्रेनिंग कॉलेज के क्लर्क गाबरियल बडिंग (63 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गाबरियल मूल रूप से सिमडेगा के बानों गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में विश्रामपुर में कार्यरत थे. हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-343 को जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक झारखंड-छत्तीसगढ़ मार्ग पर वाहनों के पहिये थमे रहे. जानकारी के अनुसार, गाबरियल गुरुवार को अपनी बाइक से दूध लेने के लिए बाइस प्लॉट जा रहे थे. जैसे ही वे मिशन मोड़ के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (सीजी 15 इएफ 3282) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक उन्हें करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक गाबरियल लंबे समय तक विश्रामपुर के संत जोसेफ उच्च विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. तीन साल पहले सेवानिवृत्ति के बाद वे रंका स्थित गुरुपद प्राइमरी शिक्षक ट्रेनिंग कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे. हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये व घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. जाम की सूचना मिलते ही सीओ शिवपूजन तिवारी और पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित मुआवजे और कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया और सड़क को जाम मुक्त कराया. वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola