ePaper

चिनिया को बाल मजदूर मुक्त बनाया जायेगा

Updated at : 06 May 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
चिनिया को बाल मजदूर मुक्त बनाया जायेगा

चिनिया को बाल मजदूर मुक्त बनाया जायेगा

विज्ञापन

चिनिया.

स्थानीय प्रखंड सभागार मे मंगलवार को जन साहस संस्था एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के संयुक्त तत्वाधान में बीडीओ सुबोध कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमेें मुख्य रूप से पलायन, मानव तस्करी एवं बाल मजदूरी सहित मजदूरों की विभिन्न चुनौतियों को लेकर चर्चा की गयी. इस अवसर पर मुख्य रूप से बीडीओ सुबोध कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार, पीएलवी गोपाल चौबे, राम प्रताप सिंह, मदन दीप कुमार यादव, दिलीप कुमार सिंह व प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रवासी मजदूरों ने अपने अनुभव साझा किये. इस अवसर पर जन साहस संस्था के जिला समन्वयक जहूर अंसारी ने प्रवासी मजदूरों का पंचायत में पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया. बीडीओ श्री कुमार ने मजदूरों के प्रकार, उनका भुगतान प्रक्रिया एवं मजदूरी दर की जानकारी दी. साथ ही जन साहस संस्था को अपेक्षित सहयोग करने का आश्वासन दिया. उन्होंने अपने प्रखंड को बाल मजदूर मुक्त बनाने के लिए आश्वस्त किया. इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित कुमार ने भी मजदूरों को कानूनी प्रक्रिया एवं सुरक्षा में यथासंभव सहयोग करने तथा बाल मजदूरों को चिह्नित कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. प्रमुख सुनैना देवी ने प्रवासी मजदूरों के साथ होने वाले परेशानियों और उसका समाधान करने में संस्था को सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यशाला में उपस्थित मुखिया ने अपने-अपने पंचायतों में प्रवासी मजदूरों का निबंधन करने और श्रम विभाग से पत्राचार कर कैंप आयोजित करने के लिए सहमति बनायी. इस अवसर पर संस्था के संतोष पासवान, अनील कुमार एवं काजल रानी ने प्रवासी मजदूरों के लिए झारखंड सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. कार्यशाला में उपस्थित मजदूरों ने भी अपनी चुनौतियों पर बात की.

उपस्थित लोग : मौके पर रवि प्रसाद, चिंता देवी वार्ड सदस्य, प्रवासी मजदूर विनय यादव, फूलपति कुंवर, कलावती देवी, बिपत सिंह, रामजी साव, मनोज कोरवा, बिफन परहिया आदि ने अपनी-अपनी समस्याओं का बताया. इस अवसर पर उप प्रमुख फारुक अहमद, प्रखंड सहायक नुमान अंसारी, अधिराज टोप्पो, कनीय अभियंता सुकेश कुमार, अंचल निरीक्षक विनय कुमार, एएसआइ संतोष कुमार, अरुण कुमार, मिथिलेश कुमार व कमलेश कुमार कोरवा सहित काफी लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola