तीन दिन पूर्व लापता बच्चा गढ़वा रेलवे स्टेशन से बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 8:08 PM
तीन दिन पूर्व लापता बच्चा गढ़वा रेलवे स्टेशन से बरामद
गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव से पिछले तीन दिन से लापता एक 9 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने गढ़वा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि बच्चा गढ़वा रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था. गौरतलब है कि छतरपुर गांव निवासी पप्पू बिंद का पुत्र रिशु बिंद 15 जुलाई की सुबह सात बजे से लापता हो गया था. उसके बाद से परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे. परिजनों ने निर्माण कंपनी विजई कंस्ट्रक्शन पर बच्चे को गायब करने का शक जताते हुए उसके कार्यालय में जमकर हंगामा किया था. घटना के चौथे दिन पुलिस ने गढ़वा रेलवे स्टेशन से बच्चे को बरामद कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










