मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रचार के लिए रथ रवाना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Aug 2024 8:44 PM
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रचार के लिए रथ रवाना
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर शनिवार की सुबह एक जागरूकता रथ रवाना किया गया. उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया. बताया गया कि 21 से 50 वर्षीय राज्य की सभी युवती व महिलाएं जिनका राशनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड में नाम दर्ज है, वे इसका लाभ ले सकती हैं. इसी के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को उक्त योजना के लाभ से आच्छादित करने के उद्देश्य से जिले की सभी पंचायतों व शहरी क्षेत्रों के विभिन्न वार्ड में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. इससे संबंधित व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से आमजनों को अवगत कराने के लिए जागरूकता रथ चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य जिले के सभी सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाना है. इस दौरान उप विकास आयुक्त के साथ जिला जन संपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा समेत अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










