चुनाव आयोग के सहयोग से संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर रही है भाजपा : कांग्रेस

वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान गढ़वा. कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को इंदिरा गांधी पार्क गढ़वा में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस मौके पर जिला पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने की. जिला पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि भाजपा संवैधानिक मूल्यों की हत्या कर चुनाव आयोग के सहयोग से आम जनता के वोटों की चोरी कर रही है. वरिष्ठ नेता अलख निरंजन चौबे ने कहा कि इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने की जरूरत है. सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान सुदूर प्रखंड और गांव तक चल रही है. कार्यक्रम का संचालन गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्रनाथ चौबे ने किया. कार्यक्रम में विचार व्यक्त करने वालों में उदय नारायण तिवारी, रामकरेश चौबे, त्रिपुरारी सिंह, परमानंद पांडेय, राजेश चौबे, मानिक राम,नसीम अंसारी, खुर्शीद अलम, सुनील कालिया, सत्येंद्र पांडेय,शिव प्रसाद गुप्ता,सतीश ठाकुर,मोसाहिद हुसैन, बजेंद्र चौधरी, संजय सिंह खरवार, नवल किशोर यादव,जवाहर चौधरी, ओम प्रकाश चौबे ,अशरफ अंसारी, ऋषभ चंद्रवंशी, पीयूष चौबे,प्रियरंजन दास, अमानुल्लाह शेख, अक्षय राम, प्रमिला कुमारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




