जाति सूचक टिप्पणी का आरोपः दो भाइयों के खिलाफ थाने में शिकायत; पुलिस ने शुरू की जांच
रंका बाजार में कार्तिक बैठा ने विजय कुमार और रितेश कुमार पर जाति सूचक शब्द बोलने और धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गढ़वा: रंका बाजार निवासी कार्तिक बैठा ने रंका बाजार के ही विजय कुमार और रितेश कुमार पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया है.
कार्तिक बैठा ने बताया कि वह रंका बाजार स्थित उमेश किराना दुकान में काम करता है. मंगलवार शाम वह चेकनाका के पास महेंद्र साव के होटल में दुकान मालिक का बकाया पैसा लेने गया था. इसी दौरान वहां मौजूद विजय कुमार और रितेश कुमार दोनों भाइयों ने उसे देखकर जाति सूचक शब्द कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी.
उसने आरोप लगाया कि दोनों ने उसे उमेश किराना दुकान में काम करना बंद करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर मारपीट करने की धमकी दी. थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










