उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा: DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, दिए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा: उपायुक्त ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, दिए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश | Prabhat Khabar Network

गढ़वा में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैंकों के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए लक्ष्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

गढ़वा: समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना , प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गई.समीक्षा के दौरान बैंकों के लचर प्रदर्शन और पेंडिंग मामलों पर उपायुक्त ने सख्त नाराजगी जताई.

उन्होंने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अगली समीक्षा बैठक तक अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें. उपायुक्त ने कहा कि बैंक नियमों का सही अनुपालन सुनिश्चित करें और बिना ठोस वजह के आवेदन अस्वीकृत न करें, ताकि अधिक से अधिक योग्य आमजनों को योजनाओं का लाभ मिल सके.

बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए पीएम एफ एम ई योजना के तहत जिले का कुल लक्ष्य 26 तय किया गया है. इसके विरुद्ध बैंकों को 66 आवेदन अग्रसारित किए गए. बैंकों ने अब तक 7 लाभुकों के ऋण स्वीकृत किए हैं, जिनमें से 4 लाभुकों के बीच ₹94.05 लाख की राशि का भुगतान किया जा चुका है. हालांकि, बैंकों ने 7 आवेदनों को खारिज कर दिया है, जबकि 56 आवेदन अभी भी बैंक शाखाओं में लंबित पड़े हैं.

वहीं, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अब तक कुल 5207 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसमें से 190 आवेदन ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित हैं. जिला स्तर पर (स्टेज 2) प्राप्त 5017 आवेदनों में से 3774 आवेदनों की अनुशंसा (स्टेज 3) के लिए की जा चुकी है. वर्तमान में जिला स्तर पर 79 आवेदन जांच प्रक्रिया के अधीन हैं, जबकि 1164 आवेदनों को जिला स्तर पर अस्वीकृत किया गया है. बैठक में उपायुक्त ने सभी को निर्देश दिया कि वे पोर्टल पर उच्च गुणवत्ता वाले आवेदनों को ही ऑनलाइन जमा करें. साथ ही बैंकों में लंबित पड़े मामलों का तुरंत निष्पादन करने का हुक्म दिया.बैठक में जिला उद्योग केंद्र पलामू/गढ़वा के महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक के अग्रणी बैंक प्रबंधक गढ़वा समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधि मौजूद रहे.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola