लोकसभा में गूंजा बनिया-जायसवाल समेत चार समाजों का मुद्दा, ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

पलामू सांसद ने लोकसभा में उठाया मामला | Prabhat Khabar Network

पलामू सांसद वीडी राम ने लोकसभा में कमलापुरी, जायसवाल, कसौधन और बरनवाल समाज को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग उठाई है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

गढ़वा: पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत अति महत्वपूर्ण मामला उठाते हुए बनिया कमलापुरी, जायसवाल, कसौधन एवं बरनवाल समाज को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने की मांग की है. सांसद ने सदन के माध्यम से केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में निवास करने वाले बनिया कमलापुरी, जायसवाल, कसौधन एवं बरनवाल समाज के अनेक परिवार सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हैं.

इन समुदायों को कई राज्यों में ओबीसी का दर्जा प्राप्त है, लेकिन केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल नहीं होने के कारण इन्हें केंद्र सरकार की नौकरियों, केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में आरक्षण तथा विभिन्न केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है. सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है.

इसी भावना के अनुरूप इन समुदायों के हितों पर भी समुचित और न्यायोचित विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि संबंधित राज्य सरकारों तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त कर इन समुदायों की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति का वस्तुनिष्ठ परीक्षण कराया जाए.

यदि ये समुदाय निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाते हैं, तो इन्हें केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पर सकारात्मक एवं समयबद्ध निर्णय लिया जाए, ताकि उन्हें भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और अवसरों का समान रूप से लाभ मिल सके.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola