केंद्रीय OBC सूची में चार जातियों को शामिल करने की मांग, लोकसभा में उठी आवाज

Updated:
विज्ञापन

पलामू सांसद ने लोकसभा में उठाया मामला | Prabhat Khabar Network

सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में कमलापुरी, जायसवाल, कसौधन और बरनवाल समाज को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग की है। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

गढ़वा: पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत अति महत्वपूर्ण मामला उठाते हुए बनिया, कमलापुरी, जायसवाल, कसौधन एवं बरनवाल समाज को केंद्रीय OBC सूची में शामिल करने की मांग की है।

सांसद ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में निवास करने वाले बनिया, कमलापुरी, जायसवाल, कसौधन एवं बरनवाल समाज के अनेक परिवार सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हैं। इन जातियों को कई राज्यों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का दर्जा तो प्राप्त है, लेकिन केंद्रीय OBC सूची में शामिल न होने के कारण इनके लोगों को केंद्र सरकार की नौकरियों, केंद्रीय शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के संकल्प के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसी भावना के अनुरूप इन समुदायों के हितों पर भी समुचित एवं न्यायोचित विचार किया जाना आवश्यक है।

सांसद श्री राम ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि संबंधित राज्य सरकारों एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त कर इन समुदायों की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति का वस्तुनिष्ठ परीक्षण कराया जाए। यदि ये समुदाय निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाते हैं, तो इन्हें केंद्रीय OBC सूची में सम्मिलित करने की प्रक्रिया पर सकारात्मक एवं समयबद्ध निर्णय लिया जाए, ताकि उन्हें भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं अवसरों का समान रूप से लाभ मिल सके।


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola