बांकीपुर नतीजों पर बोले मिथिलेश ठाकुर, बदलाव की शुरुआत का दिया बड़ा संदेश

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बांकीपुर विधानसभा चुनाव नतीजों पर कहा कि यह बदलाव की शुरुआत है और विद्वेष की राजनीति का अंत अब निकट है।

विज्ञापन

गढ़वा.: पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बांकीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश में बदलाव की शुरुआत बताया है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जाति, धर्म, संप्रदाय और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर राज्यहित और क्षेत्रहित में एक कर्मठ एवं शिक्षित उम्मीदवार का समर्थन किया है.

उन्होंने कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि विद्वेष की राजनीति का अंत अब निकट है. जनता अब विकास और सकारात्मक राजनीति को प्राथमिकता दे रही है.

पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस विधानसभा सीट का संबंध विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से रहा हो और जहां पिछले कई चुनावों में उस पार्टी को 60 प्रतिशत से अधिक मत मिलते रहे हों, वहां की हार अपने आप में बड़ा राजनीतिक संदेश है.

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, पार्टी के कार्यकर्ताओं और बांकीपुर की जागरूक जनता को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि बिहार विधानसभा में अब जनता की मजबूत और बुलंद आवाज सुनाई देगी.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola