मंडल डैम परियोजना: सांसद वीडी राम ने वैप्कोस सीएमडी से की मुलाकात, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

मंडल डैम परियोजना: सांसद बीडी राम ने वैप्कोस सीएमडी से की मुलाकात, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सांसद वीडी राम ने वैप्कोस सीएमडी से मुलाकात कर मंडल डैम परियोजना को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पलामू के किसानों को मिलेगी सिंचाई की बेहतर सुविधा।

विज्ञापन

गढ़वा: पलामू लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम ने सोमवार को नई दिल्ली में वाप्कोस लिमिटेड की अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक शिल्पा सचिन शिंदे से मुलाकात की.इस दौरान पलामू प्रमंडल की बहुप्रतीक्षित उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

विज्ञापन

सांसद ने बताया कि परियोजना के तहत लेफ्ट मैन कैनाल के लिए 0.61 एकड़ भूमि का मुआवजा वितरण अभी शेष है. वहीं राइट मेन कैनाल का लगभग 14 किलोमीटर निर्माण कार्य बाकी है. कैनाल का निर्माण कर रही एजेंसी 'विक्रमादित्य कंपनी' द्वारा बेहद धीमी गति से काम किए जाने के कारण उसका टेंडर निरस्त किया जाएगा.

इसके बाद अक्टूबर 2026 तक नई निर्माण एजेंसी का चयन कर काम आवंटित कर दिया जाएगा, जिससे निर्माण में तेजी आएगी.इसके अलावा, मुख्य मंडल डैम पर हाइड्रा, इलेक्ट्रिकल और सिविल से जुड़े कार्यों का टेंडर एक सप्ताह के भीतर प्रकाशित कर दिया जाएगा.

प्रक्रिया पूरी करते हुए इसे अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.मालूम हों कि उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना की मॉनिटरिंग केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और वाप्कोस लिमिटेड द्वारा लगातार की जा रही है.

सांसद बीडी राम ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2027 तक परियोजना पूरी हो जाएगी, जिससे पलामू प्रमंडल के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई रफ्तार मिलेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola