गढ़वा : जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन ने असहाय बच्ची के शादी का लिया संकल्प
ग्रामीणों के साथ संस्था के लोग | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन ने एक असहाय परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग करने का संकल्प लिया है. संस्था ने बेटी के सम्मान और शिक्षा पर भी जागरूकता फैलाई.
गढ़वा. रंका प्रखंड के हुडदाग़ गांव में जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया.इस दौरान बेटियों के सम्मान, शिक्षा एवं विवाह को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया.
अभियान के दौरान मनोज राम की पुत्री, जो एक असहाय परिवार से हैं, उनकी शादी गरीबी की वजह से नहीं होने की जानकारी मिली. परिवार की परिस्थिति को देखते हुए जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन ने अपनी संस्था की ओर से उनकी बेटी का विवाह कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया.
इस अवसर पर राजीव कुमार चौबे, भिखारी पांडे, रितेश कुमार तिवारी उर्फ महाकाल तिवारी, अनिल राम, ललिता देवी, सोनी देवी एवं रमेश राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे. रिपोर्ट पीयूष तिवारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए