440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र में छत ढलाई के दौरान 26 वर्षीय युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन

गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र के सेमौरा गांव में रविवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी . मृतक की पहचान अशोक प्रसाद सोनी के पुत्र रवि शंकर प्रसाद सोनी के रूप में की गयी है .

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रवि अपने घर की छत की ढलाई करवा रहा था . इसी दौरान घर के समीप से गुजरे बिजली विभाग के 440 वोल्ट के एलटी तार के संपर्क में वह असावधानीवश आ गया .

तार की चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और वहीं अचेत होकर गिर पड़ा . घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मंझिआंव रेफरल अस्पताल ले गये.

हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया .बताया जाता है कि मृतक रवि की शादी बीते वर्ष ही हुई थी . इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर छा गयी है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया . पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola