रौशन पाठक से मिले पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, जल्द स्वस्थ होने की कामना

Updated:
विज्ञापन

रौशन पाठक से मिले पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर| Prabhat Khabar Network

पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रंका पहुंचकर अस्वस्थ झामुमो नेता रौशन पाठक से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन

रंका: झामुमो के जिला उपाध्यक्ष व रंका निवासी रौशन पाठक के अस्वस्थ होने की सूचना पाकर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उनके आवास पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना तथा जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की. वहीं, परिजनों का हौसला बढ़ाया.

इस दौरान पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, आत्मीयता और विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में परिवार के सदस्य की तरह साथ खड़े रहते हैं. कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं. उनके प्रति अपनापन, सम्मान और हर परिस्थिति में साथ निभाना सच्चे नेतृत्व की पहचान है.

उन्होंने अंत में साथी रौशन पाठक को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करने तथा उन्हें स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद देने की ईश्वर से प्रार्थना की.

इस मौके पर जिलाध्यक्ष शंभू राम, जवाहर पासवान, तनवीर आलम, चंदन जायसवाल, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी, कमलेश तिवारी, धर्मेंद्र दुबे, विजय गुप्ता, बबलू तिवारी, चंदन पासवान सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola