पंचायत के सभी ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 9:00 PM
पंचायत के सभी ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाये
पिरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में हमारा संकल्प जीरो ड्रॉप आउट पंचायत के तहत सदर पंचायत भवन के प्रांगण में बैठक का आयोजन दुलारी देवी की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में पंचायत के सभी चार विद्यालयों के शिक्षक सहित अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान विद्यालय के पोषक क्षेत्र में ड्रॉप आउट बच्चों को जल्द से जल्द अपने विद्यालय से जोड़ने की बात हुई. पिरामल फाउंडेशन के सदस्य कामेश कुमार ने कहा कि संस्था का पूरा प्रयास है कि पंचायत के सभी ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ते हुये उन्हें सरकार द्वारा मिल रही सभी सुविधाएं दी जाये. शिक्षा के अभाव में छोटे बच्चों से मजदूरी करायी जा रही है, जो गैर कानूनी है. उन्होंने कहा कि अभी गांव में बाल विवाह जैसी प्रथा कायम है. इसे उन सभी को मिलकर दूर करना है. मुखिया दुलारी देवी ने सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि सभी छूटे छात्र-छात्राओं को अविलंब विद्यालय से जोड़ें ताकि संस्था एवं सरकार का कार्य पूरा किया जा सके.
उपस्थित लोग : मौके पर फाउंडेशन से दुर्गेश तिवारी, मजहर इकबाल, शिक्षक मनोज कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार, धर्मदेव उरांव, सहिया शकुंतला देवी, सेविका लालती देवी, मालती गुप्ता व शिलवंती देवी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










