9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अतिपिछड़े समुदायों तक सहायता पहुंचाना महारी प्राथमिकता: एसडीएम

आइये खुशियां बांटें टीम ने मझिगांवा में बांटे गर्म कपड़े

आइये खुशियां बांटें टीम ने मझिगांवा में बांटे गर्म कपड़े प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल पर सामाजिक-प्रशासनिक सहभागिता से संचालित आइए खुशियां बांटें अभियान शनिवार को 35वें दिन कांडी प्रखंड के मझिगांवा पहुंचा. यहां महादलित मुसहर समुदाय के परिवारों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया. कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासनिक टीम को अपने द्वार पर पाकर और ऊनी कपड़े पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे. अभियान के तहत टीम ने मुसहर बस्ती में घर-घर जाकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को उनकी आवश्यकता के अनुसार स्वेटर, जैकेट, शॉल, टोपी और मोजे उपलब्ध कराये. इस मानवीय पहल का उद्देश्य न केवल ठंड से बचाव करना है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को यह महसूस कराना है कि प्रशासन उनके साथ है. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पिछले 35 दिनों से बिना रुके जारी है. अब तक गढ़वा जिले की लगभग 50 वंचित, दलित, महादलित, जनजातीय व श्रमिक बस्तियों में हजारों लोगों तक सहायता पहुंचायी जा चुकी है. यह अभियान प्रशासन, स्थानीय समाजसेवियों और दानदाताओं के सामूहिक सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है. एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि महादलित जैसे अतिपिछड़े समुदायों तक सीधे पहुंचकर सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. वस्त्र वितरण के दौरान स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel