काम करने रूस गये युवक की हार्ट अटैक से मौत

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
काम करने रूस गये युवक की हार्ट अटैक से मौत

काम करने रूस गये युवक की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन

गढ़वा. रूस में काम करने गये एक युवक की वहां मौत होने की सूचना है. परिजनों की मांग पर इस मामले में सांसद बीडी राम ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर उसका शव घर लाने की पहल की है. बताया गया कि गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र औरईया गांव निवासी सच्चिदानंद चौधरी का पुत्र रवि चौधरी (25 साल) की मौत रूस में हो गयी है. रवि दिल्ली की एक कंपनी डायनेमिक हाउस के माध्यम से काम करने रूस गया था. वहां से उनके परिजनों को फोन के माध्यम से बताया गया कि रवि की मौत हो गयी है. बताया गया कि रवि पहले से ही दिल्ली में स्टील फीटर का काम करता था, वहीं से उसे इसी काम के लिए इसी वर्ष 12 फरवरी को रूस ले जाया गया था. बताया गया कि वहां शनिवार की रात में काम के बाद जब वह अपने कमरे में था, इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. रवि की पत्नी अभी खरसोता स्थित अपने मायके में है. उसकी पत्नी को हाल ही में दूसरा बच्चा हुआ है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद औरईया गांव में मातम पसर गया है. बताया गया कि परिजनों के पास उसका शव मंगाने के लिए पैसे नहीं हैं. ऐसे में परिजनों ने सांसद बीडी राम से गुहार लगायी थी. उनकी पहल पर बुधवार या गुरुवार तक उसका शव मेराल स्थित उसके घर पहुंचने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola