ePaper

चार माह में ही धंस गयी 4.38 करोड़ की सड़क

Updated at : 19 Oct 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
चार माह में ही धंस गयी 4.38 करोड़ की सड़क

ग्रामीणों ने जांच कर संवेदक व विभागीय अफसरों पर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन

ग्रामीणों ने जांच कर संवेदक व विभागीय अफसरों पर कार्रवाई की मांग की प्रतिनिधि, हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगांवा गांव में महज चार माह पहले बनी पक्की सड़क बारिश के बाद धंसने लगी है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग, गढ़वा द्वारा 4.38 करोड़ रुपये की लागत से ओपी से मुसहरवा डेरा होते हुए मझिगांवा बस स्टैंड और कांडी–केतार मेन रोड तक इस सड़क का निर्माण नंदनी कंस्ट्रक्शन ने कराया था. निर्माण के दौरान ही पुलिया व पीसीसी में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था, लेकिन संवेदक ने शिकायतों को अनसुना कर जैसे-तैसे काम पूरा कर फाइल बंद कर दी. अब सड़क कई स्थानों पर धंस चुकी है और जगह-जगह दरारें साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे घटिया निर्माण की पोल खुल गयी है. स्थानीय रामलखन राम, नरेश राम, विनोद राम और सुरेंद्र राम समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों के संघर्ष के बाद यह सड़क बनी थी, पर चार माह में ही जर्जर हो गयी. ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक और संबंधित विभाग की मिलीभगत से जनता के पैसों की लूट हुई है. ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी संवेदक और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. सड़क धंसने से न केवल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं, बल्कि विभाग की निगरानी और जवाबदेही पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola