महाकुंभ से लौट रहा बंगाल का एक परिवार घायल

महाकुंभ से लौट रहा बंगाल का एक परिवार घायल
गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एनएच फोरलेन बाइपास पर मंगलवार की देर शाम बोलेरो व बाइक की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना में बाइक सवार गढ़वा थाना क्षेत्र के धर्मडीहा गांव निवासी राकेश पासवान तथा बोलेरो सवार बंगाल के हुगली जिला के चंदन नगर थाना के चंदन नगर गांव निवासी आशित दास, उसकी पत्नी मौसमी दास, उसकी पुत्री अमृता दास एवं कृष्णनंदू चिन्ना शामिल हैं. सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि बोलेरो पर सवार सभी लोग प्रयागराज कुंभ मेला से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में कल्याणपुर गांव से गुजरने के दौरान सड़क पार कर रहे बाइक सवार को बचाने के दौरान बोलेरो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. यहां राकेश पासवान व मौसमी दास को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










