टैंकर पलटने से दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

रामविलास उर्फ जंगली बाबा की मौत इलाज के क्रम में वाराणसी ले जाने के क्रम में हो गयी बंशीधर नगर : अनुमंडल मुख्यालय स्थित अरिपुरवा ग्राम में चल रहे शनि शांति यज्ञ व महामारुति महायज्ञ के पहले दिन ही पानी के टैंकर पलट जाने से एक श्रद्धालु की मौत हो गयी व गंभीर रूप से […]
विज्ञापन
रामविलास उर्फ जंगली बाबा की मौत इलाज के क्रम में वाराणसी ले जाने के क्रम में हो गयी
बंशीधर नगर : अनुमंडल मुख्यालय स्थित अरिपुरवा ग्राम में चल रहे शनि शांति यज्ञ व महामारुति महायज्ञ के पहले दिन ही पानी के टैंकर पलट जाने से एक श्रद्धालु की मौत हो गयी व गंभीर रूप से घायल रामविलास उर्फ जंगली बाबा को ट्रॉमा सेंटर मे संचालित अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना सुबह 10 बजे की है.
अतिथियों के विश्राम के लिए बनाये गये कुटिया में कुछ लोग जलपान के बाद विश्राम कर रहे थे. कुटिया के बगल में पानी भरा टैंकर लगाया हुआ था, अचानक टैंकर कुटिया पर पलट गया. टैंकर के नीचे सीमावर्ती उत्तर प्रदेश अंतर्गत सोनभद्र जिला के मझोरा ग्राम निवासी शिवशंकर पासवान व सोनभद्र जिला के ही खोड़इलव ग्राम निवासी रामविलास उर्फ जंगली बाबा दब गये. किसी तरह मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने उन्हें बाहर निकाला तथा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रामविलास को मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में साधु रामकिशुन उरांव ने बताया कि जलपान के बाद वे लोग आराम कमर रहे थे.
इसी बीच टैंकर कुटिया पर पलट गया. किसी तरह वह जान बचाकर भागे. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अनंत प्रताप देव, मुक्तेश्वर पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, नसंमो के लक्ष्मण राम, प्रखंड अध्यक्ष विभूति भुषण चौबे सहित बड़ी संख्या मे लोग ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेते देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




