बिन चुनाव हुआ सहिया साथी का चयन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

रमकंडा : प्रखंड मुख्यालय के रमकंडा कलस्टर में स्वास्थ्य विभाग के सहिया साथी के रूप में सीमा देवी का फर्जी तरीके से चयन किये जाने का मामला सामने आया है. समाचार के अनुसार रमकंडा कलस्टर में नये सहिया साथी के चयन को लेकर कलस्टर के सभी 15 सहियाओं के साथ किसी प्रकार की कोई भी […]
विज्ञापन
रमकंडा : प्रखंड मुख्यालय के रमकंडा कलस्टर में स्वास्थ्य विभाग के सहिया साथी के रूप में सीमा देवी का फर्जी तरीके से चयन किये जाने का मामला सामने आया है. समाचार के अनुसार रमकंडा कलस्टर में नये सहिया साथी के चयन को लेकर कलस्टर के सभी 15 सहियाओं के साथ किसी प्रकार की कोई भी बैठक कर चुनाव नहीं किया गया. लेकिन बैठक पंजी में करीब नौ सहियाओं से हस्ताक्षर करा लिया गया. वहीं कुछ सहियाओं से मामले का खुलासा होने के बाद घर-घर जाकर हस्ताक्षर कराया जा रहा है. जबकि कलस्टर के सभी सहिया साथी के साथ बैठक कर चुनाव के माध्यम से सहिया साथी का चुनाव करने का प्रावधान है.
क्या है मामला : जानकारी के अनुसार रमकंडा कलस्टर के सहिया साथी अनीता देवी पंचायत चुनाव जीतने के बाद बीडीसी बन गयी. अनिता देवी के बीडीसी बनने के बाद तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल कुमार के कार्यालय से ज्ञापांक 634 दिनांक 27/09/2016 को एक पत्र निर्गत किया गया, जिसमें अनिता के बीडीसी बनने के बाद सहिया साथी का पद रिक्त होने की बात कहते हुए रमकंडा कलस्टर के सभी सहिया की उपस्थिति में नये सहिया साथी का चयन कर चयन पंजी उपलब्ध कराने का निर्देश बीटीटी धर्मेंद्र कुमार व अनूप कुमार दिया गया था.
लेकिन नियमों को ताक पर रखकर नये सहिया साथी के चयन को लेकर न तो आज तक सभी सहिया के साथ कोई बैठक हुई और न ही चयन को लेकर चुनाव किया गया. दिलचस्प बात यह है कि फर्जी तरीके से सहिया साथी के चयन किये जाने की जानकारी कलस्टर के किसी भी सहिया को नहीं दिया गया.
विदित हो की फरजी बैठक व हस्ताक्षर के माध्यम से सीमा देवी को सहिया साथी बनाया गया है. इस तरह फर्जी तरीके से चयन किये जाने के मामले का खुलासा, तब हुआ जब सभी सहिया वार्षिक पीएलए प्रशिक्षण के लिए मार्च महीने में सीएससी मेराल पहुंची.
जहां सहिया साथी अनिता देवी की जगह सीमा देवी सहिया साथी के रूप में पहुंची, जिसके बाद फर्जी तरीके से सहिया साथी के चयन का मामला सामने आया.
फर्जी चुनाव कर किया गया चयन : प्रमुख : इस पूरे फर्जीवाड़ा मामले की जानकारी देते हुए प्रमुख हेमा हेलेन मड़की व उप प्रमुख देवनाथ राम ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद खुद अपने स्तर से मामले की जांच की. वहीं कलस्टर के सहिया से पूछताछ की. जिसमे चयन को लेकर कोई भी बैठक आयोजित नहीं किये जाने की बात सामने आयी और न ही कोई चुनाव किया गया है.
मुझे जानकारी भी नहीं है: अध्यक्ष : इस संबंध में पूछे जाने पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के अध्यक्ष युगल किशोर प्रसाद ने कहा कि सहिया साथी के चयन को लेकर बैठक की जानकारी उन्हें नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




