रंका मोड़ से दुकान हटाने पर दुकानदारों की स्थिति गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

उपायुक्त से मिल कर लगायी गुहार गढ़वा : गढ़वा शहर के अतिव्यस्त रंका मोड़ से ठेला व खोमचावालों की दुकानें हटाये जाने के विरोध में सोमवार को दुकानदारों ने उपायुक्त से मिलकर विरोध दर्ज कराया़ रंका मोड़ फुटपाथ दुकानदारों ने झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात की़ दुकानदारों ने […]
विज्ञापन
उपायुक्त से मिल कर लगायी गुहार
गढ़वा : गढ़वा शहर के अतिव्यस्त रंका मोड़ से ठेला व खोमचावालों की दुकानें हटाये जाने के विरोध में सोमवार को दुकानदारों ने उपायुक्त से मिलकर विरोध दर्ज कराया़ रंका मोड़ फुटपाथ दुकानदारों ने झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात की़ दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर एक मांगपत्र भी सौंपा है़
दुकानदारों ने बताया कि करीब 50 की संख्या में अस्थायी ठेला व खोमचा लगानेवाले दुकानदारों का जीविकोपार्जन रंका मोड़ में दुकान लगाने से होता है़ रंका मोड़ के पास छहमुहान होने की वजह से भीड़भाड़ रहती है, जहां वे चाय, नाश्ता, फल, सब्जियां, नमकीन आदि की दुकानें लगाते हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करते है़ं लेकिन चार दिन पूर्व जिला प्रशासन की ओर से सभी दुकानदारों को वहां से हटा दिया गया है़ दुकान हटाये जाने के कारण उनकी माली हालत खराब हो गयी है़
वे रोज कमाने व खानेवाले लोग हैं, ऐसी स्थिति में उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ गयी है़ दुकानदारों ने कहा कि वे सुबह व शाम में ठेला लगाते हैं और फिर हटा लेते है़ वे वहां किसी प्रकार का स्थायी निर्माण या गुमटी नहीं लगाये हुए है़
दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मानवता के आधार पर अस्थायी दुकान लगाये जाने के आदेश देने की मांग की है़ इस मौके पर धीरज कुमार कश्यप, सुभाष प्रसाद केसरी, राजन कुमार, पवन कुमार, विकास कुमार, अजीत कश्यप, अमित कुमार, अजीत कुमार, नवनीत कुमार, पवन सोनी, उमेश कुमार, रमेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद कश्यप, शुभम कुमार, राज कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




