छात्राओं ने छेड़खानी कर रहे मनचले को पीटा

Published at :26 May 2017 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं ने छेड़खानी कर रहे मनचले को पीटा

आये दिन छेड़खानी से तंग आकर लड़कियों ने मनचले को सबक सिखाया गढवा : स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को एक मनचले युवक आकाश शर्मा की जमकर धुनाई कर दी. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार एक युवक पिछले कई दिनों से बालिका […]

विज्ञापन
आये दिन छेड़खानी से तंग आकर लड़कियों ने मनचले को सबक सिखाया
गढवा : स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को एक मनचले युवक आकाश शर्मा की जमकर धुनाई कर दी. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार एक युवक पिछले कई दिनों से बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था. साथ ही वह एक कैमरा भी साथ रखता था, जिससे लड़कियों का फोटो खींचता था.
उक्त लड़के के क्रियाकलाप से लड़कियों में काफी आक्रोश था और उसे सबक सिखाने को लेकर सभी एकजुट हो गयी थी. गुरुवार को जब छात्राएं स्कूल आ रही थी, तो पुनः उक्त लड़के ने छेड़खानी शुरू कर दी.
इसके बाद छात्राओं ने दौड़ाकर उक्त मनचले को पकड़ लिया उसका कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया और चपलों से जमकर धुनाई करते हुए विद्यालय में लाकर उसे बंद कर दिया. इसकी जानकारी थाने को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त मनचले को हिरासत में लिया. पकड़ा गया उक्त लड़का तिलदाग के हीरालाल शर्मा का पुत्र आकाश शर्मा है, जो वर्तमान में अपने ननिहाल नगवां में रहता है. इसकी जानकारी होते ही झारखंड छात्र मोर्चा के धीरज दुबे भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इधर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु सिन्हा ने कहा कि उक्त लड़का नाबालिग है तथा उसे जेल नहीं भेजा जायेगा. इससे उसका कैरियर प्रभावित होगा. उन्होंने कहा कि उसके परिजनों को बुलाकर सौंपा जायेगा तथा उसे सुधारने का मौका दिया जायेगा.
एंटी रोमियो दल के गठन की मांग की
झारखंड छात्र मोर्चा के नेता धीरज दुबे ने कहा कि यूपी के तर्ज पर गढ़वा में भी एंटी रोमियो दल का गठन सरकार करे. श्री दुबे ने कहा जी गढ़वा के शैक्षणिक स्थानों पर आये दिन लड़कियों के साथ छेड़खानी का मामला देखने व सुनने को मिलता है. इसलिए गढ़वा जिले में वे एंटी रोमियो दल के गठन की मांग सरकार से करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola