राजद ने गोलीकांड की निंदा की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2017 9:45 AM (IST)
विज्ञापन

बंशीधर नगर : राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विगत शुक्रवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जतपुरा ग्राम स्थित बांकी नदी बालू घाट पर हुई गोलीकांड की कड़ी निंदा की है. उन्होंने सरकार व प्रशासन से मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा, विधवा को सरकारी नौकरी […]
विज्ञापन
बंशीधर नगर : राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विगत शुक्रवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जतपुरा ग्राम स्थित बांकी नदी बालू घाट पर हुई गोलीकांड की कड़ी निंदा की है. उन्होंने सरकार व प्रशासन से मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा, विधवा को सरकारी नौकरी तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग किया है. श्री राम ने कहा है कि बालू उठाव का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर ठेकेदार व उसके लोगों द्वारा गोली चलाकर एक ही परिवार के तीन-तीन लोगों की हत्या कर दी गयी.
अब उस घर में एक भी कमाऊ सदस्य नहीं है. यदि प्रशासन हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार नहीं करती है, तो राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतन कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि गरीब विरोधी भाजपा सरकार के शासन काल में को ई भी व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




