सीओ को लगायी फटकार, कार्रवाई का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

विशुनपुरा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ जतपुरा पिपरीकला के बांकी नदी बालू घाट पर पहुंच कर गोलीबारी की घटना की जानकारी ली़ उपायुक्त ने मृतक के घर जाकर उसके परिजनों से मुलाकात की़ यद्यपि इस दौरान उपायुक्त को स्थानीय ग्रामीणों के आक्रोश को भी झेलना पड़ा़ ग्रामीण घटना […]
विज्ञापन
विशुनपुरा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ जतपुरा पिपरीकला के बांकी नदी बालू घाट पर पहुंच कर गोलीबारी की घटना की जानकारी ली़ उपायुक्त ने मृतक के घर जाकर उसके परिजनों से मुलाकात की़ यद्यपि इस दौरान उपायुक्त को स्थानीय ग्रामीणों के आक्रोश को भी झेलना पड़ा़ ग्रामीण घटना के कारण के लिए प्रशासन को दोषी ठहरा रहे थे़
उपायुक्त के साथ एसपी आलोक, डीडीसी जगत नारायण प्रसाद, एसी जुल्फीकार अली सहित जिले के वरीय अधिकारियों के साथ स्थानीय अधिकारी भी मौजूद थे़ विदित हो कि शुक्रवार को बांकी नदी घाट पर हुई गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की गयी है़ घटना के दूसरे दिन उपायुक्त को प्रशासनिक टीम के साथ जतपुरा पहुंचने की सूचना पाकर आसपास के सभी ग्रामीण वहां मौजूद थे़
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बालू माफिया गलत तरीके से बालू का उठाव कर रहे हैं. इस मामले में वे पहले ही लिखित आवेदन देकर इस पर कार्रवाई की मांग किये थे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी़ लगातार बालू माफियाओं द्वारा लीज क्षेत्र से बाहर बालू का उठाव करते रहने के कारण अंतत:ग्रामीणों को गोलबंद होकर इसका विरोध करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप भयावह घटना घटी़
ग्रामीणों द्वारा लगाये गये आरोप के बाद उपायुक्त ने बालू घाट पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि जिस स्थान से बालू उठाने को लेकर शुक्रवार को विवाद उठा था, उस स्थान में बालू माफिया द्वारा नियम के विरुद्ध कार्य किया गया है.
यह देखते ही उपायुक्त उपस्थित बीडीओ सह सीओ पर काफी भड़की़ उन्होंने इस पर कड़ी फटकार लगायी़ उपायुक्त ने बालू घाट पर मशीन लगाकर अंदर तक के बालू को उठाने और वहां किये गये गहराई को नियम विरुद्ध बताते हुए अधिकारियों को इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये़ उपायुक्त ने बीडीओ सह सीओ को कार्रवाई का प्रतिवेदन उन्हें भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये़
इस मौकेपर डीएसइ बृजमोहन कुमार, नगरउंटारी एसडीओ कमलेश्वर नारायण, एसडीपीओ नीरज कुमार, विशुनपुरा बीडीओ सह सीओ अशोक कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी वर्णवास टोप्पो, नगरऊंटारी बीडीओ मुरली प्रसाद यादव, सीओ वैभव कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरंजन कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




