एनएच 75 जाम कर रहे 37 कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा

Published at :19 May 2017 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच 75 जाम कर रहे 37 कार्यकर्ता गिरफ्तार, रिहा

बंशीधर नगर : झाविमो के राज्य व्यापी चक्का जाम का असर अनुमंडल मुख्यालय में नहीं के बराबर रहा. सुबह आठ बजे चचेरिया स्थित एनएच 75 को पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जाम करने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही जाम, स्थल पर पहुंच कर थाना […]

विज्ञापन
बंशीधर नगर : झाविमो के राज्य व्यापी चक्का जाम का असर अनुमंडल मुख्यालय में नहीं के बराबर रहा. सुबह आठ बजे चचेरिया स्थित एनएच 75 को पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जाम करने का प्रयास किया.
सूचना मिलते ही जाम, स्थल पर पहुंच कर थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने 37 जामकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में रिहा कर दिया गया. जाम कर रहे झाविमो कार्यकर्ता विधायक प्रदीप यादव को बेशर्त रिहा करो, झाविमो कार्यकताओं पर किये गये झूठे मुकदमे वापस लो, रघुवर सरकार हाय हाय सहित अन्य नारे लगा रहे थे. गिरफ्तार किये गये प्रमुख कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नइम खलिफा, मूंगा साह, कमला सिंह, उमाशंकर कुमार, सीताराम जायसवाल, धीरज जायसवाल, विनोद कोरवा, कमला सिंह, सुनील प्रसाद, रामेश्वर राम, अजय साह, उदय पाल, रमेश प्रसाद, बसंत जायसवाल, अवधेश्वर राम, सुनील चंद्रवंशी, शिव प्रसाद, उरांव, अश्विनी कुमार, रघुनंदन मिंज, प्रभु राम, कृष्णा सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, अशोक पासवान, बुचु साह, सलीम अंसारी, नंदकिशोर चंद्रवंशी, शिवकमार महतो, ब्रजेश कुमार, मोहनलाल चंद्रवंशी शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola