डीआरएस छतरपुर व हिट्स इलेवन अगले चक्र में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 May 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8 का लीग मैच गढ़वा : संजीवनी स्वयं सेवी सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय बालिका उवि के मैदान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8 में मंगलवार को खेले गये दो लीग मैच में डीआरएस छतरपुर एवं हिट्स एकादश की टीम ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित […]
विज्ञापन
आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8 का लीग मैच
गढ़वा : संजीवनी स्वयं सेवी सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय बालिका उवि के मैदान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8 में मंगलवार को खेले गये दो लीग मैच में डीआरएस छतरपुर एवं हिट्स एकादश की टीम ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच हिट्स एकादश एवं रेडरोज शाहपुर के बीच खेला गया. इसमें रेडरोज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट खोकर 76 रन बनाये. टीम की ओर से विक्की ने सर्वाधिक 13 रन बनाये.
हिट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रवीण ने तीन विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी हिट्स की टीम आठ ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया. टीम की ओर से लक्की ने 26 व सूरज ने 14 रन बनाये. हिट्स के प्रवीण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
दूसरा मैच स्पोर्टन एकादश एवं डीआरएस छतरपुर के बीच खेला गया. इसमें छतरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाये. चंदन ने 32 एवं पिंटू ने 11 रनों का योगदान दिया. स्पोर्टन के रोहित ने तीन विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी स्पोर्टन की टीम 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 64 रन ही बना सकी. टीम की ओर से राजू व छोटन ने 11-11 रनों का योगदान दिया.
छतपुर की ओर से चंदन व सुजीत ने तीन-तीन विकेट लिये. स्पोर्टन के चंदन को अतिथियों ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. इस अवसर पर आनंद सिन्हा, मधुसूदन पांडेय, शौकत खान, मुरली श्याम सोनी, अमित गुप्ता, फारुख,विवेक पांडेय, कमलेश दुबे, मिथिलेश झा, नंदलाल कुमार, नवनीत शुक्ला, राकेश सिंह, सतीश पाठक,ज्योति प्रकाश, पंचम सोनी, शशिभूषण चौधरी, सचिदानंद धार दुबे, आशुतोष पांडेय, शंभु त्रिपाठी, आयुष प्रधान, मनोज पाठक, मकबूल आलम, प्रिंस सोनी ,शुशांत चौबे,प्रिंस खान, संतोष कश्यप, पिंटू ओला, भारत जी, छोटू सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




