गढ़वा में साली को घर लेकर पहुंचा जीजा, मचा बवाल, जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

Updated:
विज्ञापन
Garhwa News

साली को घर लेकर पहुंचा जीजा सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Garhwa News: गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिवार में हुए विवाद और साली के अलग होने से आहत होकर उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के गंगतिरिया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अपनी साली से प्रेम संबंधों के विवाद और परिवार के विरोध से घायल होकर एक युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

साली से प्रेम संबंध को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय अशोक राम का अपनी साली के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने साथ रहने और शादी करने का निर्णय भी लिया था. इसी इरादे से अशोक अपनी साली को अपने घर ले आया और पत्नी के साथ ही उसे रखने की जिद करने लगा. 

परिवार में हुआ विवाद और मारपीट का आरोप

शादीशुदा अशोक का अपनी साली को घर लाना परिवार को अच्छा नहीं लगा, जिसके बाद घर में जमकर विवाद और हंगामा हुआ. अशोक का आरोप है कि इस दौरान परिवार के लोगों ने दोनों के साथ मारपीट भी की और बाद में युवती को उसके पिता के साथ वापस भेज दिया गया. 

तनाव में आकर खाया कीटनाशक

साली के अलग हो जाने और परिवार की फटकार से आक्रोशित होकर अशोक ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया. उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

अस्पताल में इलाज जारी, हालत स्थिर

सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, अशोक की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola