अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, एक दर्जन लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 May 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

बंशीधर नगर : बंशीधर नगर-भवनाथपुर मार्ग पर तुलसीदामर स्थित बगईया घाट के निकट भवनाथपुर की ओर से आ रही टेंपो जेएच03पी 5015 अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में संचालित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने टेंपो […]
विज्ञापन
बंशीधर नगर : बंशीधर नगर-भवनाथपुर मार्ग पर तुलसीदामर स्थित बगईया घाट के निकट भवनाथपुर की ओर से आ रही टेंपो जेएच03पी 5015 अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में संचालित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस ने टेंपो को भी जब्त कर लिया और थाने ले आयी. घटना स्थल से चालक फरार होने में कामयाब रहा. अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बंशीधरनगर थाना क्षेत्र के कोइंदी निवासी सलाहुदीन अंसारी, चट्टी निवासी रजनीश कुमार, रजबंधा ग्राम निवासी बुधनी देवी तथा सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर निवासी रविशंकर विश्वकर्मा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया. घायलों में सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर निवासी शेष मणि विश्वकर्मा, सुनीता देवी, फुलवंती देवी, कुसमी देवी, संत राम, नीरज कुमार, सूरज कुमार, धीरज कुमार आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




