अगजनी में 80 हजार का सामान राख

Published at :09 May 2017 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
अगजनी में 80 हजार का सामान राख

बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के सुससुलिया ग्राम निवासी बलिराम पांडेय व विष्णु पांडेय के खलिहान में रखे पुआल में आग लगने से लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार रविवार कि रात गांव में बारात आयी थी. बरातियों द्वारा किये गये आतिशबाजी से पुआल में आग लगी. आग लगने से […]

विज्ञापन
बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के सुससुलिया ग्राम निवासी बलिराम पांडेय व विष्णु पांडेय के खलिहान में रखे पुआल में आग लगने से लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार रविवार कि रात गांव में बारात आयी थी. बरातियों द्वारा किये गये आतिशबाजी से पुआल में आग लगी. आग लगने से 60 हजार रुपये का पुआल व लगभग 20 हजार रुपये की लकड़ी जल कर राख हो गयी. बलिराम पांडेय ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए काफी मेहनत किय. घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस ने तत्काल अग्निशमन सेवा पदाधिकारी को सूचना दी. दमकल आने के बाद सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका थाय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola