आर्केस्ट्रा में गोली चली, एक घायल

Published at :07 May 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा में गोली चली, एक घायल

गढ़वा : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कमता गांव में शुक्रवार की रात एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गोली चल गयी़ इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है़ घायल व्यक्ति का नाम कमता गांव निवासी हीरामन सिंह का पुत्र अनंत जय सिंह (40 वर्ष) बताया गया़ घटना के संबंध में बताया गया कि […]

विज्ञापन
गढ़वा : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कमता गांव में शुक्रवार की रात एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गोली चल गयी़ इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है़ घायल व्यक्ति का नाम कमता गांव निवासी हीरामन सिंह का पुत्र अनंत जय सिंह (40 वर्ष) बताया गया़ घटना के संबंध में बताया गया कि कमता गांव में एक बारात में आर्केस्ट्रा हो रहा था़
रात करीब डेढ़ बजे नशे में धुत एक व्यक्ति ने इसी दौरान गोली चला दी. गोली अनंत जय सिंह को लग गया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गये हैं. उन्हें घायल अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रांची के लिए रेफर कर दिया गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola