बीडीओ व मुखिया से 20 लाख वसूली का आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2017 11:54 PM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : जिले के मझिआंव बीडीओ एवं सोनपुरवा पंचायत की मुखिया से मनरेगा में फर्जीवाड़ा के मामले में 20 लाख रुपये वसूली के आदेश दिये गये हैं. यह राशि एक सप्ताह के अंदर वसूलनी है़ सोनपुरवा पंचायत में मनरेगा की योजनाओं में 19 लाख 95 हजार 896 रुपये अधिक निकासी कर ली गयी थी. जांच […]
विज्ञापन
गढ़वा : जिले के मझिआंव बीडीओ एवं सोनपुरवा पंचायत की मुखिया से मनरेगा में फर्जीवाड़ा के मामले में 20 लाख रुपये वसूली के आदेश दिये गये हैं. यह राशि एक सप्ताह के अंदर वसूलनी है़
सोनपुरवा पंचायत में मनरेगा की योजनाओं में 19 लाख 95 हजार 896 रुपये अधिक निकासी कर ली गयी थी. जांच कमेटी ने योजनाओं की जांच की, जिसमें आरोप सही पाये गये. जांच कमेटी की अनुशंसा पर उपविकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने मुखिया व बीडीओ से राशि वसूलने का आदेश दिया है़ वहीं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आदेश दिया गया कि वे पंचायती राज अधिनियम के तहत दंडात्मक
कार्रवाई करें.
इस मामले में मुखिया के अधिकार भी जब्त किये जा सकते हैं. वहीं, मनरेगा की धारा-25 के तहत सभी पक्षों पर अलग से 1000-1000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है़
इनसे भी वसूली जायेगी राशि
इस मामले में बीडीओ व मुखिया के अलावा मनरेगा बीपीओ, रोजगार सेवक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं कंप्यूटर ऑपरेटर से भी राशि की वसूली की जायेगी. आदेश के मुताबिक मुखिया, बीडीओ व रोजगार सेवक से 20-20 प्रतिशत, कनीय अभियंता से 15 प्रतिशत, बीपीओ से सात प्रतिशत, कंप्यूटर ऑपरेटर से दो प्रतिशत व सहायक अभियंता से तीन प्रतिशत राशि वसूली जानी है़
क्या है मामला
यह फरजीवाड़ा सोनपुरवा पंचायत का है. कई योजनाओं में कार्य के नाम पर महज खानापूर्ति कर राशि की निकासी कर ली गयी है. इन योजनाओं में अधिक राशि की निकासी की गयी है. सेमराहा में कूप निर्माण योजना (3 लाख 70 हजार 656 रुपये अधिक निकासी), झरनी नाला के पास तालाब निर्माण योजना (3 लाख 88 हजार 821 रुपये अधिक निकासी), मदुरना नाला पर चेकडैम निर्माण योजना (1 लाख 20 हजार 395 रुपये अधिक निकासी), आछोडीह स्थित राजकुमार राम के घर के पास तालाब निर्माण योजना (7 लाख 19 हजार 232 रुपये अधिक निकासी), चंद्रपुरा में तालाब की जीर्णोद्धार योजना (2 लाख 30 हजार 460 रुपये अधिक निकासी) तथा चंद्रपुरा में ही तालाब की जीर्णोद्धार योजना (1 लाख 66 हजार 323 रुपये अधिक निकासी) से संबंधित है़
मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत का मामला
19 लाख 95 हजार 896 रुपये अधिक निकासी कर ली
मुखिया का अधिकार भी हो सकता है जब्त
योजनाओं की जांच में घोटाला हुआ उजागर
डीडीसी ने सात दिन में राशि वसूली का दिया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




