शशिभूषण पाठक का शरीर पंचतत्व में विलीन

Published at :27 Feb 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
शशिभूषण पाठक का शरीर पंचतत्व में विलीन

मझिआंव : पीयूसीएल के पूर्व प्रदेश महासचिव,सामाजिक कार्यकर्ता व साहित्यकार शशिभूषण पाठक का शव उनके पैतृक आवास मंझिआव खुर्द आने के बाद बाजार क्षेत्र के आस पास कई गांव के लोगों सहित पूर्व स्वास्थ्यमंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती एवं कई जाने माने लोग पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की़ इसके पश्चात शव यात्रा उनके आवास […]

विज्ञापन

मझिआंव : पीयूसीएल के पूर्व प्रदेश महासचिव,सामाजिक कार्यकर्ता व साहित्यकार शशिभूषण पाठक का शव उनके पैतृक आवास मंझिआव खुर्द आने के बाद बाजार क्षेत्र के आस पास कई गांव के लोगों सहित पूर्व स्वास्थ्यमंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती एवं कई जाने माने लोग पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की़ इसके पश्चात शव यात्रा उनके आवास से निकलकर कोयल नदी पर पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री पाठक के बड़े पुत्र चंदन पाठक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी. इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री देहाती ने कहा कि श्री पाठक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे.

वे साहित्यकार होने के साथ-साथ एक देश स्तर के महान विचारक व चिंतक थे़ उन्होंने पीयूसील के बैनर तले 23 वर्षों तक गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी़ श्री पाठक गढ़वा जिला ही नहीं राज्य के एक महत्वपूर्ण हस्ती थे. उनकी मौत से एक युग का अंत हो गया़ उनकी अंत्येष्टि कार्यक्रम में इप्टा के गढ़वा जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, कालीचरण मेहता, सुरेंद्र गुप्ता, उपेन्द्रनाथ चौबे, अवध चौबे, शंकर त्रिपाठी, डॉ डी डी मिश्रा सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola