सर्जन डॉ निशांत ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दिया जीवनदान

Updated:
विज्ञापन
सर्जन डॉ निशांत ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दिया जीवनदान

सर्जन डॉ निशांत ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दिया जीवनदान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल सेंटर ने एक बार फिर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा का परिचय देते हुए गंभीर मरीज को जीवनदान दिया है. मरीज को तेज पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी के साथ अस्पताल लाया गया था. जांच में पता चला कि उसकी आंत में छेद (इंटेस्टाइनल परफोरेशन) हो गया था, जो तेजी से संक्रमण फैलाने वाला और जानलेवा स्थिति है. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अस्पताल की टीम ने तुरंत कार्रवाई की. लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ निशांत सिंह के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने आपातकालीन सर्जरी की योजना बनायी और आधुनिक उपकरणों तथा उन्नत तकनीक का उपयोग कर ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया. ऑपरेशन के बाद मरीज को आइसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया. नर्सिंग स्टाफ ने लगातार देखभाल की और चिकित्सकों के अनुसार समय पर सर्जरी और उत्कृष्ट देखभाल के कारण मरीज का स्वास्थ्य तेजी से सुधरा. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और मरीजों के प्रति जिम्मेदारी का परिणाम है, जिसने मरीज को नया जीवन दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola