उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन

गढ़वा. शहर के एएसडी प्ले स्कूल में शुक्रवार को पेंटिंग, क्वीज व स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय विपिन बिहारी लाल वर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. पेंटिंग प्रतियोगिता में गर्वित हाउस की शील्पा ने प्रथम, बौद्धित्व हाउस के आदित्य ने द्वितीय व यशस्वी हाउस के आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. क्वीज प्रतियोगिता में यशस्वी हाउस के आयूष, आयूषी, आशीष, साक्षी व ज्योति को प्रथम, गर्वित हाउस के युवराज, शिल्पा, गायत्री, अंशू व नमन को द्वितीय और बौद्धित्व हाउस के अंजू, आदित्य, अर्चना, सुप्रिया व अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं स्पीच प्रतियोगिता में गायत्री कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ आदित्य आरूणी, वार्डेन रश्मि वर्मा,प्रिया पाठक कमलेश सिन्हा, मिथिलेश सिन्हा आदि उपस्थित थे

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola