दुष्कर्म में असफल हुआ, मार दी गोली

Updated at :16 Jul 2013 1:41 PM
विज्ञापन
दुष्कर्म में असफल हुआ, मार दी गोली

नगरऊंटारी (गढ़वा) : गढ़वा के कुसडड़ गांव में नाबालिग युवती से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. युवती के विरोध करने पर युवक ने उसकी कमर में गोली मार दी. युवक भी नाबालिग है, उसकी उम्र 16 वर्ष बतायी जाती है. युवती को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर किया गया है, […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : गढ़वा के कुसडड़ गांव में नाबालिग युवती से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. युवती के विरोध करने पर युवक ने उसकी कमर में गोली मार दी. युवक भी नाबालिग है, उसकी उम्र 16 वर्ष बतायी जाती है.

युवती को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. युवती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. घटना शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे की है. युवती अपने छोटे भाई व बहन के साथ सोयी हुई थी. इस बीच युवक चहारदीवारी फांद कर उसके घर घुसा और दुष्कर्म की कोशिश की.

युवती के विरोध करने पर देसी कट्टा दिखा कर धमकाया और कहा कि चुपचाप मेरे साथ चलो. मौका देख कर युवती भागने लगी, तो युवक ने उसकी कमर में गोली मार दी.
अक्सर धमकी देता था.
युवती ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि स्कूल जाने के दौरान अकेली पाकर युवक हमेशा धमकी देता था. कहता था कि तुम्हें मेरे साथ रहना होगा. युवती ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने के बाद जब आरोपी भागने लगा, तो उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे, जिसे वह पहचान नहीं सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola