भवनाथपुर : भाजपा के जिला मंत्री की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर. भवनाथपुर के मकरी निवासी भाजपा के जिला मंत्री बुद्धनाथ गुप्ता (55 साल) की मौत रांची जाने के क्रम में शाहपुर में हो गयी़ वे नर्सरी इंग्लिश विद्यालय के प्रबंधन समिति में कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे़ पिछले तीन-चार दिनों से उन्हें बुखार और घुटना में दर्द की शिकायत थी़ उनके परिजन बुधवार को […]
विज्ञापन
भवनाथपुर. भवनाथपुर के मकरी निवासी भाजपा के जिला मंत्री बुद्धनाथ गुप्ता (55 साल) की मौत रांची जाने के क्रम में शाहपुर में हो गयी़ वे नर्सरी इंग्लिश विद्यालय के प्रबंधन समिति में कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे़ पिछले तीन-चार दिनों से उन्हें बुखार और घुटना में दर्द की शिकायत थी़ उनके परिजन बुधवार को इलाज के लिए रांची लेकर जा रहे थे़ इसी दौरान शाहपुर में उनकी मौत हो गयी़ इसकी सूचना पर भवनाथपुर के भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गयी़ भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय यादव, ब्रजेश सिंह, नागेंद्र प्रसाद यादव, जेपी लाल सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




