प्रभाकर मिश्रा छात्र मोरचा के विवि सचिव बने

गढ़वा : झारखंछ छात्र मोरचा जिला गढ़वा की बैठक बुधवार को एसएसजेएस नामधारी महाविद्यालय गढ़वा में हुई. मोरचा के विवि अध्यक्ष वंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महाविद्यालय एवं विवि स्तर की कमेटी बनायी गयी़ इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पलामू संयोजक प्रभाकर मिश्रा को नीलांबर पीतांबर विवि का सचिव बनाया […]
गढ़वा : झारखंछ छात्र मोरचा जिला गढ़वा की बैठक बुधवार को एसएसजेएस नामधारी महाविद्यालय गढ़वा में हुई. मोरचा के विवि अध्यक्ष वंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महाविद्यालय एवं विवि स्तर की कमेटी बनायी गयी़ इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पलामू संयोजक प्रभाकर मिश्रा को नीलांबर पीतांबर विवि का सचिव बनाया गया़ साथ ही एसएसजेएस नामधारी महाविद्यालय की इकाई का गठन किया गया़
इसमें मनोज राम को कॉलेज अध्यक्ष, सलीम खां, अनुराग कुमार व आरती कुमारी को उपाध्यक्ष, सूरज सिंह को सचिव, प्रिंस तिवारी को कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र ठाकुर को कॉलेज मीडिया प्रभारी तथा रोहित कुमार को सह प्रभारी बनाया गया़ इसके अलावा रविरंजन कुमार, आदित्य सिंह, प्रफुल्ल पांडेय, राकेश कुमार, सुबोध नारायण, अमित कुमार ,ममता कुजूर, ललिता कुमारी, आशुतोष सिंह एवं ओमप्रकाश ठाकुर को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया़ जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता धीरेंद्र दुबे एवं जिला सचिव सद्दाब खां ने संयुक्त रूप से इसका संचालन किया़ कॉलेज चुनाव प्रभारी की घोषणा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद दुबे ने किया़ इसमें कमलेश राम, शिवम भारद्वाज, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, अमित कुमार एवं मनोज चौबे को चुनाव प्रभारी बनाया गया़ इस मौके पर झामुमो कार्यालय मंत्री मिथिलेश झा, पलामू जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, जिला सचिव मुन्ना सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश मेहता, मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब के अध्यक्ष आशुपोष पांडेय, अमित गुप्ता, सत्यानंद पाल, आफताब आलम, मंजर खां, हिमांशु मिश्रा, संतोष गुप्ता आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




