पंडित दीनदयाल के विचारों को अपनायें

Published at :26 Sep 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल के विचारों को अपनायें

बड़गड़.भाजपा की मंडल इकाई ने स्थानीय मवि के परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. कार्यक्रम की शुरुआत मंडल प्रभारी ठाकुर प्रसाद महतो, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, रूप निरंजन सिन्हा, विजय केसरी, रामनाथ सोनी व सुरेश केसरी ने संयुक्त रूप से दीनदयालजी व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया़ इस […]

विज्ञापन
बड़गड़.भाजपा की मंडल इकाई ने स्थानीय मवि के परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. कार्यक्रम की शुरुआत मंडल प्रभारी ठाकुर प्रसाद महतो, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, रूप निरंजन सिन्हा, विजय केसरी, रामनाथ सोनी व सुरेश केसरी ने संयुक्त रूप से दीनदयालजी व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया़
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी से लोगों को अवगत कराया़ इस अवसर पर बजरंग गुप्ता, मुकेश सोनी, रवायत अंसारी, रामचंद्र सिंह, चंद्रेश प्रसाद, ईश्वरी प्रसाद, टुनटुन प्रसाद, ईशा अंसारी, संतोष गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, स्वाती तिर्की, रंजीता देवी, सुनीता देवी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे़
याद किये गये पंडित दीनदयाल : रंका. भाजपा द्वारा स्थानीय परियोजना कन्या उवि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया़ इसकी शुरुआत पंडित दीनदयाल की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया़ इस मौके पर वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डाला़ कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सूर्यनाथ राम, भुवदेश्वर सिंह, गिरिधारी यादव, कृष्ण मुरारी पांडेय, करुणानिधि पांडेय, उत्तम पांडेय, सुनील माली, कमलेश नंदन सिन्हा, बंशी यादव, गोविंद प्रजापति, दिनेश प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
धुरकी. धुरकी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी़ इसका उदघाटन मंडल प्रभारी राजेश जायसवाल व मंडल अध्यक्ष संदेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया़ इस अवसर पर राजेश जायसवाल ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल के जीवनी पर विस्तार से चर्चा की़ संदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दीनदयालजी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है़ इस अवसर पर डॉ यमुना सिंह, महामंत्री संजय कुमार सिंह, लाखा यादव, वासुदेव राम, जनेश्वर चौधरी, बबलू चंद्रवंशी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे़
रमकंडा. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी़ कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी प्रेमचंद प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि रामगृह पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष पारसनाथ माली ने संयुक्त रूप से किया़ इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये प्रेमचंद प्रसाद ने कहा कि दीनदयालजी के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. इस मौके पर उदय गुप्ता, अवधेश प्रसाद, अनिल बैठा, राकेश तिवारी, कमलेश कुमार, कमाख्या यादव, भिखारी ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे़
कांडी. भाजपा हरिहरपुर मंडल ने रविवार को मंडल अध्यक्ष के आवास पर पंडित दीनदयाल की जयंती मनायी. मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इस मौके पर उपस्थित लोगों ने दीनदयालजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान चिंतक बताते हुए उनके सपने को साकार करने के लिए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया़ इस अवसर पर मदन मोहन सिंह,ब्रजेश सिंह, विनोद बिहारी द्विवेदी, नवल किशोर दुबे, दिलीप सिंह, कृष्णा राम, धिरेंद्र कुमार सिंह, राममणि तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किये़ इस अवसर पर विरेंद्र चौबे, अनिल, मोतीलाल साव सहित कई लोग उपस्थित थे़
रमना. भाजपा रमना मंडल इकाई ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी़ इसकी शुरुआत दीनदयालजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया़ इस अवसर पर वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयालजी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है़ दीनदयालजी हमेशा आर्थिक स्थिति पर चिंता करते थे़ उनके विचारों के अनुरूप कई महत्वपूर्ण योजनाएं भाजपा सरकार ने उनके नाम पर शुरू की है़
वक्ताओं ने कहा कि दीनदयालजी का सोच समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का किरण पहुंचाना था़ मौके पर मंडल प्रभारी मुक्तेश्वर पांडेय, अजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, गंगा चंद्रवंशी, नंदू साह, अखिलेश कुमार पासवान, नरेश गिरि सहित काफी लोग उपस्थित थे़
केतार. भाजपा के बाजार स्थित मंडल कार्यालय पर रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जयंती मनायी गयी़ इस मौके पर मंडल प्रभारी मनोज सिंह व जगत पाल प्रसाद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की़ कार्यक्रम में मनोज सिंह ने कहा कि हमें दीनदयालजी के बताये मार्ग पर चलने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola