बेटियों के बिना परिवार अधूरा

Published at :24 Sep 2016 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
बेटियों के बिना परिवार अधूरा

गढ़वा. जायंट्स सेवा सप्ताह के सातवें दिन शुक्रवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने पर्यावरण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ, ध्वनि प्रदूषण, नशा मुक्ति आदि पर जागरूकता बोर्ड का लोकार्पण किया गया़ शहर के मेन रोड स्थित मां बसंती कांपलेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में जायंट्स के पदाधिकारियों ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने […]

विज्ञापन
गढ़वा. जायंट्स सेवा सप्ताह के सातवें दिन शुक्रवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने पर्यावरण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ, ध्वनि प्रदूषण, नशा मुक्ति आदि पर जागरूकता बोर्ड का लोकार्पण किया गया़ शहर के मेन रोड स्थित मां बसंती कांपलेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में जायंट्स के पदाधिकारियों ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने गढ़वा में जल संरक्षण व बेटी बचाओ अभियान पिछले कई वर्षों से चला रहा है़ दोनों अभियान सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ है़ बेटियां न हो तो परिवार का चलना मुश्किल है और जल नहीं हो, तो इंसानों का जीवन मुश्किल है़
इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी जायंट्स ग्रुप काफी संवेदनशील है़ नशा से होनवाले नुकसान को लेकर अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है़ नशा नाश का कारण है़ नशा से घर टूटते हैं. साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जायंट्स पिछले कई वर्ष से जिला मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है़ इस अभियान के तहत पर्यावरण से छेड़छाड़ से होनेवाले नुकसान के बारे में भी लोगों को बताया जा रहा है़
इसका सकारात्मक असर भी समाज में देखने को मिल रहा है़ काफी संख्या में लोगों ने अभियान से प्रेरित होकर पौधरोपण किया है़ इन सभी मुद्दों को लेकर जागरूकता बोर्ड का लोकार्पण किया गया़ इस अवसर पर अजय कांत पाठक, विजय केसरी, विनोद कमलापुरी, अलखनाथ पांडेय, नंद कुमार गुप्ता, मनोज केसरी, दीपक तिवारी, अशोक केसरी, अशोक विश्वकर्मा, दीपक केसरी, अशोक गुप्ता, मदन प्रसाद केसरी, चंद्रभूषण सिन्हा, चंदन चंद्रवंशी, मो शमीम, कमलेश कुमार गुप्ता, अवधेश कुशवाहा, संतोष मेहता, अरुण सोनी अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola