बेलदाहा चेकडैम टूटा घरों में घुसा पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

विशुनपुरा (गढ़वा) : गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड अंतर्गत जतरो बंजारी में बना बेलदाहा चेकडैम बुधवार को भारी बारिश में टूट गया़ बारिश में चेकडैम के टूट जाने से जतरो बंजारी गांव के कई घरों में पानी घुस गया़ सैकड़ों एकड़ में लगी धान एवं मकई की फसल बरबाद हो गया. कई घर अभी भी […]
विज्ञापन
विशुनपुरा (गढ़वा) : गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड अंतर्गत जतरो बंजारी में बना बेलदाहा चेकडैम बुधवार को भारी बारिश में टूट गया़ बारिश में चेकडैम के टूट जाने से जतरो बंजारी गांव के कई घरों में पानी घुस गया़ सैकड़ों एकड़ में लगी धान एवं मकई की फसल बरबाद हो गया. कई घर अभी भी पानी से घिरे हुए हैं. डैम के पानी में शंकर भुइयां की चार बकरी बह गयी़
एक ग्रामीण पानी में बहकर बहुत दूर चला गया, जिसे किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया है़ अचानक डैम का पानी गांव में घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी है़ डैम का पानी विशुनपुरा-मझिआंव पथ पर करीब पांच फीट ऊपर तक बह रहा है़ इसके कारण बरडीहा प्रखंड
का संपर्क विशुनपुरा एवं मझिआंव प्रखंड से टूट गया है़ संबंधित इलाके के लोगों को बरडीहा जाने के लिये 50 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी़
लगातार पांच घंटे तक हुई बारिश बुधवार को अपराह्न बेला में विशुनपुरा, बरडीहा, नगरउंटारी सहित आसपास के इलाके में पांच घंटे से लगातार भारी बारिश हुई. समाचार भेजे जाने तक बारिश नहीं खुली थी़
जतरो बंजारी उप मुखिया भोला सिंह ने बताया कि इस बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है़ करीब 100 एकड़ में किसानों की फसल बरबाद हुआ है़ जतरो बंजारी का पंचायत भवन भी खतरे में पड़ गया है़ कर्मदेव रजवार का घर पूरी तरह पानी में घिर गया है़ कई अन्य घरों में भी इसी तरह पानी घुस जाने से काफी संख्या में ग्रामीण घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




