पिस्तौल के साथ विकास दूबे गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Published at :22 Sep 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्तौल के साथ विकास दूबे गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

एक संवेदक से रंगदारी मांगने के लिए जाने से पूर्व किया गया गिरफ्तार गढ़वा शहर के दीपुआं मुहल्ला का रहनेवाला है सूरज गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विकास दुबे गिरोह के एक अपराधी को लोडेड देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार अपराधी गढ़वा शहर के दीपुआं मुहल्ला निवासी […]

विज्ञापन
एक संवेदक से रंगदारी मांगने के लिए जाने से पूर्व किया गया गिरफ्तार
गढ़वा शहर के दीपुआं मुहल्ला का रहनेवाला है सूरज
गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विकास दुबे गिरोह के एक अपराधी को लोडेड देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार अपराधी गढ़वा शहर के दीपुआं मुहल्ला निवासी अनिल कुमार रजक का पुत्र सूरज कुमार रजक है़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने इस संबंध में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सूरज की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को गश्ती पुलिस को भेजा गया था़ पुलिस को देखते ही सूरज भागने लगा़
जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया़ पुलिस की तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया़ पूछताछ के दौरान सूरज ने बताया कि वह विकास दुबे गिरोह का सदस्य है़ विकास दुबे के नाम पर वह दानरो नदी मिनी बस स्टैंड से वसूली किये गये पैसे को विकास दुबे तक पहुंचाता था़ थाना प्रभारी ने बताया कि मनोज ठाकुर, विकास दुबे एवं सोनु दुबे को गढ़वा जेल में बंद रहने के दौरान सूरज उन्हें जेल में खाना पहुंचाता था़
विकास दुबे के कहने पर उसे मनोज ठाकुर द्वारा पांच गोली एवं एक देशी कट्टा दिया गया था़ इस देशी कट्टे को वह रंगदारी मांगने के दौरान किसी को धमकाने के लिए उपयोग करता था़ उन्होंने बताया कि विकास दुबे एवं सोनु दुबे के कहने पर सूरज एक संवेदक से रंगदारी मांगने के लिये घर से निकला था़ इसी बीच उसे गिरफ्तार कर लिया गया़ थाना प्रभारी ने बताया कि इसमें संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध भी पुलिस छानबीन कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola