प्रदूषण के प्रति लोगों को किया जागरूक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

जायंट्स पदाधिकारियों के साथ एसपी ने भी चलायी साइकिल जायंट्स सेवा सप्ताह के तहत प्रदूषण व ईंधन बचाने के प्रति जागरूकता कार्यक्रम गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के पांचवें दिन बुधवार को प्रदूषण एवं ईंधन के प्रति जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गयी़ पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, थाना प्रभारी […]
विज्ञापन
जायंट्स पदाधिकारियों के साथ एसपी ने भी चलायी साइकिल
जायंट्स सेवा सप्ताह के तहत प्रदूषण व ईंधन बचाने के प्रति जागरूकता कार्यक्रम
गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के पांचवें दिन बुधवार को प्रदूषण एवं ईंधन के प्रति जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गयी़ पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, थाना प्रभारी निरंजन कुमार, फेडरेशन अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, स्पेशल कमेटी सदस्य विजय कुमार केसरी, अलखनाथ पांडेय सहित जायंट्स पदाधिकारियों ने साइकिल चलाकर लोगों को प्रदूषण एवं ईंधन के प्रति जागरूक किया़
इस रैली में आरके पब्लिक स्कूल, ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल और डीएवी स्कूल के बच्चे शामिल थे़ रैली गोविंद उवि के मैदान से निकलकर मझिआंव मोड़ तक पहुंची, जहां एक नुक्कड़ सभा किया गया़ इस मौके पर एसपी ने कहा कि 18 वर्ष बाद इस रैली के बहाने साइकिल चलाने का मौका मिला़ उन्होंने कहा कि ईंधन बचाना है, तो साइकिल का अधिक प्रयोग करें. साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहेगा़ एसपी ने कहा कि ईंधन की मांग ज्यादा है, लेकिन इसकी आपूर्ति कम है़
विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा तक वे साइकिल का प्रयोग जरूर करें, इससे उनका सेहत अच्छा रहेगा़ इस दौरान उन्होंने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की भी बात कही़ उन्होंने कहा कि वाहन चलानेवाले एवं उस पर बैठनेवाले दोनों को हेलमेट पहनना जरूरी है़
जबकि चारपहिया वाहन चलानेवाले को सीट बेल्ट बांधना जरूरी है़ उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करनेवालों के विरुद्ध जुर्माना लेने का निर्देश दिया गया है़ इस अवसर पर डीपीएससीसी के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि पर्यावरण एवं ईंधन को बचाने की जरूरत है़ प्रदूषण रहने से पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ता है़
उन्होंने भी लोगों से अधिक से अधिक साइकिल चलाने की अपील की़ मंच का संचालन नंद कुमार गुप्ता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन दीपक तिवारी ने दिया़ इस मौके पर ध्रुव प्रसाद केसरी, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, मनोज केसरी, मुजीबुद्दीन खान, चंद्रभूषण सिन्हा, पिंटू गुप्ता, अशोक केसरी, राकेश केसरी, मनोज केसरी, उत्तम जायसवाल, सुशील केसरी सहित जायंट्स सदस्य व शिक्षक उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




