"40 करोड़ से जुड़ेंगे झारखंड-छत्तीसगढ़

Published at :20 Sep 2016 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
"40 करोड़ से जुड़ेंगे झारखंड-छत्तीसगढ़

कनहर पर बनेगा पुल, विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी धुरकी. धुरकी प्रखंड अंतर्गत कनहर नदी में बालचौरा घाट के पास 40 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जायेगा़ यह पुल झारखंड व छत्तीसगढ़ को जोड़ेगा़ यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने दी़ स्थानीय वन विभाग के अतिथि गृह में […]

विज्ञापन
कनहर पर बनेगा पुल, विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
धुरकी. धुरकी प्रखंड अंतर्गत कनहर नदी में बालचौरा घाट के पास 40 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जायेगा़ यह पुल झारखंड व छत्तीसगढ़ को जोड़ेगा़ यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने दी़
स्थानीय वन विभाग के अतिथि गृह में एक पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए श्री शाही ने कहा कि पुल बनाने के लिए डीपीआर बन गया है़ एक महीने के अंदर इसमें काम लग जायेगा़ उन्होंने अपने प्रयास से भवनाथपुर विस क्षेत्र में किये गये अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी़ उन्होंने कहा कि बिलासपुर से रक्शी, खाला, खुटिया होते हुए धुरकी के मुख्य पथ तक सड़क बनायी जायेगी. इस सड़क का निर्माण भी 40 करोड़ की लागत से की जायेगी़ उन्होंने कहा कि कनहर पुल के निर्माण के लिए यहां की जनता वर्षों से मांग कर रही थी़
वर्ष 2009 में अपने विधायक काल के दौरान उन्होंने इसका शिलान्यास भी किया था़ लेकिन चुनाव में पराजित होने के बाद बाद के जन प्रतिनिधियों ने इस काम को आगे नहीं बढ़ाया़ उन्होंने कहा कि धुरकी व सगमा प्रखंड के सभी गांवों में बिजली पहुंचेगी़ इसके लिए तार-पोल, ट्रांसफारमर सभी की व्यवस्था कर ली गयी है़ उन्होंने कहा कि धुरकी में 100 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है़ उसका भी शीघ्र ही उदघाटन किया जायेगा़
इसके साथ ही कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास भवन का भी उदघाटन किया जायेगा़ इस भवन के बन जाने से छात्राओं को रहने में सुविधा होगी़ उन्होंने कहा कि धुरकी प्रखंड गढ़वा जिले का एक नंबर का प्रखंड बनेगा़ प्रखंड के अन्य समस्याओं के समाधान व विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं. इस मौके पर नसंमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगत दयानंद यादव, संगठन मंत्री लक्ष्मण राम, धुरकी प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव, इकबाल खान, संजय जायसवाल, शशि कमलापुरी, रामप्रवेश यादव, रामसेवक यादव, अमरेश यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, चित्तरंजन भुइयां, श्याम देव बैठा, उप प्रमुख प्रभु शंकर जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola