जिले भर के पारा शिक्षक आज से हड़ताल पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के आह्वान पर गढ़वा जिले के पारा शिक्षकों ने शनिवार से हड़ताल शुरू किये जाने की घोषणा कर दी है़ हड़ताल की वजह से सोमवार से पठन-पाठन कार्य प्रभावित होने की संभावना है़ हड़ताल को लेकर पारा शिक्षकों ने मशाल जुलूस भी निकाला तथा इस बार आरपार की […]
विज्ञापन
गढ़वा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के आह्वान पर गढ़वा जिले के पारा शिक्षकों ने शनिवार से हड़ताल शुरू किये जाने की घोषणा कर दी है़ हड़ताल की वजह से सोमवार से पठन-पाठन कार्य प्रभावित होने की संभावना है़ हड़ताल को लेकर पारा शिक्षकों ने मशाल जुलूस भी निकाला तथा इस बार आरपार की लड़ाई शुरू करने की घोषणा की़ गढ़वा शहर के चिनियां मोड़ से मझिआंव मोड़ तक निकाले गये इस जुलूस में काफी संख्या में पारा शिक्षकों के अलावा सीआरपी व बीआरपी ने भी हिस्सा लिया़ हड़ताल पर जाने से संबंधित जानकारी देते हुए महासंघ के जिलाध्यक्षअरविंद प्रताप देव व महासचिव अमरेंद्र कुमार पंडित ने बताया कि राज्य सरकार पारा शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है़
इस संवेदनहीन सरकार के साथ अब सीधी लड़ाई लड़ी जायेगी़ उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण सभी विद्यालयों में ताला लग जायेंगे़ उन्होंने बताया कि 19 व 20 सितंबर को सभी प्रखंडों में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जायेगा. साथ ही प्रखंडस्तर पर एक रजिस्टर रखा जायेगा, जहां सभी हड़ताली पारा शिक्षक प्रतिदिन अपना हस्ताक्षर करेंगे़ मशाल जुलूस में धर्मेंद्र दुबे, सत्येंद्र चंद्रवंशी, धमेंद्र विश्वकर्मा, सत्येंद्र मिश्र, अर्जुन प्रजापति, ललित सिंह, प्रवीण पांडेय, सुनील यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




