ईमानदारी से काम करें प्रशासन करेगा सहयोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज विभाग द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों का एकदिवसीय सम्मेलन संपन्न गढ़वा : जिला पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों का एकदिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला स्थानीय वन विभाग के सभागार में आयोजित किया गया़ इसमें गढ़वा जिले के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों से पूरा सहयोग का आग्रह किया गया़ कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा […]
विज्ञापन
जिला पंचायतीराज विभाग द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों का
एकदिवसीय सम्मेलन संपन्न
गढ़वा : जिला पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों का एकदिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला स्थानीय वन विभाग के सभागार में आयोजित किया गया़ इसमें गढ़वा जिले के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों से पूरा सहयोग का आग्रह किया गया़ कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा एवं जिप अध्यक्ष विकास कुमार एवं उपाध्यक्ष रेखा चौबे ने किया. इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि वोट के हिसाब से नहीं, बल्कि जरूरत के अनुसार सबके लिये कार्य करेंगे़ उन लोगों के लिये कार्य करें, जो पिछड़े हुए हैं तथा आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है़
लोकतंत्र के सबसे नीचे की कड़ी जो जनता से सीधे जुड़ी हुई है, वह कड़ी पंचायत प्रतिनिधि ही हैं. इसलिये बिना उनके सहयोग के विकास कार्य धरातल पर नहीं उतर सकते हैं. जो जनप्रतिनिधि ईमानदारी से जनता के लिये काम करेंगे, उन्हें जिला प्रशासन पूरा सहयोग देगा़ सरकारी तंत्र में अधिकारियों की भूमिका सीमित है. इसलिये इसमें पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लेना आवश्यक है़ उपायुक्त ने खुले में शौच से मुक्त पंचायत बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से पूरा सहयोग देने की अपील की़
उन्होंने कहा कि वैसे पंचायत, जो खुले में शौच से मुक्त हो जायेंगे, वहां विकास के सभी कार्य किये जायेंगे़ इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है़ पंचायत प्रतिनिधियों को गांवों के विकास के लिए पूरा अधिकार प्राप्त है़ जिला प्रशासन एक माध्यम के रूप में काम कर रहा है़
डीडीसी ने सभी मुखिया को पंजी का संधारण करने को कहा़ उन्होंने कहा कि गांवों में जो भी विकास के कार्य हो रहे हैं या मुखिया निरीक्षण आदि कर रहे हैं, सभी को रजिस्टर में अंकित करें, ताकि आनेवाले समय में पंचायत में किये गये कार्यों की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध रहे़ इस अवसर पर खरौंधी प्रखंड की उप प्रमुख सह कूपा पंचायत की बीडीसी गोरखनाथ चौधरी ने एक साल के अंदर पूरे पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने की घोषणा की़ इसके लिये उन्होंने सरकारी सहयोग भी नहीं लेने की बात कही़ उन्होंने कहा कि सिर्फ जागरूकता के आधार पर ग्रामीणों को अपने खर्च पर शौचालय बनाने के लिये वे प्रेरित करेंगे़ गढ़वा प्रखंड के छतरपुर पंचायत के मुखिया मोजिब अंसारी ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को रखा़
कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमेरिकन रविदास ने किया़ इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी, जिप सदस्य अरविंद तूफानी आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




