हरिहरपुर का युवक प्रिंस दिल्ली में यमुना में डूबा

Published at :15 Sep 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
हरिहरपुर का युवक प्रिंस दिल्ली में यमुना में डूबा

रूड़की इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था मझिगावां निवासी प्रिंस सोनी हरिहरपुर : भवनाथपुर प्रखंड के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगांवा गांव निवासी शंभू शर्मा के पुत्र प्रिंस सोनी(19 वर्ष) की मौत दिल्ली के यमुना नदी में डूबने से हो गयी़ मृतक प्रिंस दिल्ली रूड़की इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था़ उसकी मौत की खबर मिलते ही […]

विज्ञापन
रूड़की इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था मझिगावां निवासी
प्रिंस सोनी
हरिहरपुर : भवनाथपुर प्रखंड के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगांवा गांव निवासी शंभू शर्मा के पुत्र प्रिंस सोनी(19 वर्ष) की मौत दिल्ली के यमुना नदी में डूबने से हो गयी़ मृतक प्रिंस दिल्ली रूड़की इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था़
उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया़ उसकी मां की स्थिति रो-रोकर काफी खराब हो गयी़ घटना के बारे में बताया गया कि बकरीद के छुट्टी पर प्रिंस अपने आठ दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था़
जहां नहाने के क्रम में वह डूब गया़ प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था़ इधर गांव में विलाप करते हुए मृतक की मां ऊषा शर्मा ने कहा कि मंगलवार को आठ बजे उन्होंने मोबाइल पर अपने पुत्र का हालचाल लेने के लिये फोन की़ लेकिन फोन उसके पुत्र ने नहीं बल्कि कॉलेज प्रबंधन के किसी व्यक्ति ने उठाया और कहा कि उनके पुत्र की डूबने से मौत हो गयी है़
इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा़ उन्होंने कहा कि काफी लाड़-प्यार के साथ उन्होंने अपने पुत्र को पाला था़ जबकि मृतक के पिता शंभू शर्मा काम करने के लिये हैदराबाद गये हुये थे़ इसकी खबर मिलने पर आनन-फानन में चंदन शर्मा व गोविंद शर्मा दिल्ली के लिए निकल पड़े हैं. गुरुवार की शाम तक मृतक छात्र का शव पहुंचने की बात कही गयी है़ इधर घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में गांव के लोग शंभू शर्मा के घर पहुंचकर मृतक की मां को सांत्वना दी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola