छात्रा ने बदनाम करने का आरोप लगाया

Published at :15 Sep 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा ने बदनाम करने का आरोप लगाया

भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी सह बीएसएम कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान गुप्ता ने मेराल के गोंदा निवासी रविरंजन गुप्ता पर साइबर क्राइम के जरिये उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है़ मुस्कान द्वारा इस मामले में भवनाथपुर थाने में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया गया है़ इसमें […]

विज्ञापन
भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी सह बीएसएम कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान गुप्ता ने मेराल के गोंदा निवासी रविरंजन गुप्ता पर साइबर क्राइम के जरिये उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है़ मुस्कान द्वारा इस मामले में भवनाथपुर थाने में प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया गया है़
इसमें कहा गया है कि वह दो साल पहले अपनी बड़ी बहन की शादी में मेराल थाना के गोंदा गांव निवासी रोहित गुप्ता से परिचय हुआ था़ इस दौरान उसने उससे शादी करने की बात कही और उसे एक सीम के साथ मोबाइल(7721830021) दिया़ इसके बाद रोहित अपने नंबर (7050112494) से बात करने लगा़ कुछ दिन बाद पता चला कि वह रोहित न होकर उसी गांव का रविरंजन गुप्ता है जो दो बच्चों का बाप है़
सच्चाई जानने के बाद उसने उससे बात करना बंद कर दिया़ इसके बाद से रविरंजन द्वारा उसके परिवार को बरबाद करने एवं जान से मारने की धमकी दी जाने लगी़ उसके बाद उसने फेसबुक पर फेक आइडी बना कर उसे बदनाम करने लगा़ पता चला कि राकेश रंजन के नाम से आइडी बनाकर उसे बदनाम कर रहा है़ आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola