शिक्षकों की वेतन निकासी पर रोक

गढ़वा : जिला शिक्षा अधीक्षक जयगोविंद सिंह ने विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर शिक्षकों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. इस संबंध में डीएसइ ने बताया कि मेराल प्रखंड के लखेया मध्य विद्यालय में छात्राओं को पोशाक दी गयी है, लेकिन छात्र पोशाक से वंचित हैं. यहां पोशाक वितरण […]
गढ़वा : जिला शिक्षा अधीक्षक जयगोविंद सिंह ने विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर शिक्षकों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. इस संबंध में डीएसइ ने बताया कि मेराल प्रखंड के लखेया मध्य विद्यालय में छात्राओं को पोशाक दी गयी है, लेकिन छात्र पोशाक से वंचित हैं.
यहां पोशाक वितरण में ड्रेस कोड का पालन नहीं किया गया. हासनदाग मध्य विद्यालय में पारा शिक्षक नागेंद्र विश्वकर्मा एवं अजीत चौबे पर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सहयोग नहीं करने तथा प्रधानाध्यापक के साथ अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में वेतन निकासी पर रोक लगा दी गयी.
देवगाना मध्य विद्यालय में जांच के दौरान पाया गया कि 117 बच्चों की उपस्थिति बनायी गयी थी, जबकि मात्र 40 बच्चे ही उपस्थित थे. इसी तरह गेरूआडीह उच्च मध्य विद्यालय में पोशाक क्रय का बिल बिना टैक्स का ही था. यहां पर सपना इंडस्ट्रीज से कपड़ा क्रय किया गया है.
इसके अलावे हासनदाग में बिना अनुमति के चलाये जा रहे निजी विद्यालय ज्ञान गंगा मेमोरियल स्कूल को बंद करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह स्कूल एक पेड़ के नीचे चलता हुआ पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










