कांवरियों से भरी जीप पलटी, एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

धुरकी : मेराल-धुरकी मार्ग में मंगलवार की रात मरचईया गांव के समीप चालक की लापरवाही से कांवरियों से भरा एक कमांडर जीप के पलट जाने से उस पर सवार एक कांवरिये की मौत हो गयी तथा गाड़ी में सवार आठ कांवरिये घायल हो गये़ सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती […]
विज्ञापन
धुरकी : मेराल-धुरकी मार्ग में मंगलवार की रात मरचईया गांव के समीप चालक की लापरवाही से कांवरियों से भरा एक कमांडर जीप के पलट जाने से उस पर सवार एक कांवरिये की मौत हो गयी तथा गाड़ी में सवार आठ कांवरिये घायल हो गये़
सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती किया गया है़ मृतक शिव कुमार गौड़(25 वर्ष) धुरकी थाना के खाला गांव का रहनेवाला था़ जबकि घायलों में मनोज कुमार, बबलू राम, वीरेंद्र यादव, बबलू बैठा, धनंजय प्रसाद साह, अशोक बैठा एवं भागमनी देवी (सभी खाला गांव निवासी) का नाम शामिल हैं. घायलों ने बताया कि बाबाधाम से जल चढ़ा कर देर रात करीब दो बजे रास्ते से गुजर रहे थे़ इसी दौरान कमांडर पलट गया.
घटना की जानकारी के बाद गांव के ग्रामीणों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त जीप से निकाला़ इस बीच सूचना पाकर धुरकी के विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव बैठा एंबुलेंस से घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे़ इसमें से घायल महिला भागमनी देवी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है़ जबकि आंशिक रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया़ दुर्घटना के बाद गाड़ी का चालक संतोष कुमार साव मौके से फरार हो गया़ गाड़ी को किसी तरह जेसीबी से निकाला गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




